नया भारत पर निबंध – New India Essay In Hindi

-

New India Essay In Hindi : आज पुरे विश्व में विकासशील राष्ट्र के रूप में भारत की चर्चा होती है. आजका भारत सभी क्षेत्रो में प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है. नए सपने मन में जगे है, नया उजास चारो ओर आगे बढ़ रहा है. चलिए आज हम इस लेख में अपने नए भारत की संकल्पनाओ के साथ क्या है नया भारत, कैसा होना चाहिए नया भारत. मेरे सपनों का भारत कैसा होना चाहए? प्रस्तुत है नया भारत पर निबंध हिंदी में.

New India Nibandh Hindi me नया भारत पर निबंध

1. नए भारत की कल्पना पर निबंध 300 word

नया भारत पर निबंध : सभी लोगो के सपनों की उड़ान के साथ नए भारत की कल्पना यहाँ की गयी है. हम ने भारत में कई क्षेत्रो में विकास की रह पकड़ ली है. हम भारत के सर्वंगी विकास के साथ आगे बढ़ रहे है. फिर भी नए भारत की हम कल्पना करते है तो कई क्षेत्रो में सुधार की, आधुनिकता की, पारदर्शिता की और सांस्कृतिक विकास की ओर कई मुद्दे है जोहमारे नए भारत में साकार होने आवश्यक है.

1. शिक्षा

मैं चाहता हूँ कि मेरा नया भारत ऐंसा हो जिसमें सभी लोग शिक्षित हों। भारत कीशिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा ताकि विद्यार्थी उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करसकेंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक एवं नए विषयों को जोड़कर आने वाले समयमें सुधार किया जा सकता है। इससे लोग आधुनिक ज्ञान सीखकर अपने देश के सभीक्षेत्रों में योगदान देगा।

2. रोजगार

मेरी कल्पना के नए भारत में कोई भी योग्य व्यक्ति बेरोजगार नहीं होगा। भारतमें नए उद्योगों एवं नए संस्थानों की स्थापना करके तथा नई परियोजनाओं पर कार्यकरके भारत में नए रोजगारों के अवसर लाये जा सकते हैं। मैं चाहता हूँ कि भारत का हरक्षेत्र इतना विकसित हो जाये कि व्यक्ति को अपना देश और न ही अपना प्रदेश छोड़करबाहर जाना पड़े।

Read Also : Loktantra Aur Mahatma Gandhi

3. तकनीकी विकास

मेरा मानना है कि आने वाले वर्षों के नए भारत में तकनीकी विकास की दर इतनीतेजी से बढ़ेगी कि भारत दूसरे देशों से हर क्षेत्र में मुकाबला कर पायेगा। तकनीकीविकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकसित होना जरूरी है। नौकरियां,पर्यटन, खेल, चिकित्सा, शिक्षा, अर्थव्यवस्था आदि विज्ञान और प्रौद्योगिकी केउदाहरण हैं। भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए नए उपकरण प्रदान कर तथाविज्ञान और प्रौद्योगिकी की शिक्षा को बढ़ावा देकर भारत केतकनीकी विकास की दर तेजी से बढ़ाई जा सकती है।

4. जाति एवं धार्मिक मुद्दे

मेरी कल्पना के भारत में सभी भाईचारे से रहेंगे तथा सभी को समान अवसर प्रदान होंगे। चूंकि मेरा मानना हैं कि शिक्षा से सोचने एवं समझने की क्षमता बढ़ती है इसीलिए शिक्षा के माध्यम से जाति एवं धार्मिक मुद्दों को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है। यदि भारत का हर एक व्यक्ति शिक्षित होगा तो न ही छुआछूत होगा और न ही जाति एवं धर्म पर आधारित राजनीति होगी।

2. मेरे सपनों का भारत पर निबंध हिंदी में 200 word

नया भारत पर निबंध : अनेकता में एकता का प्रतीक है मेरा भारत देश। यहां अनेक धर्म, जाति, देश, वेश – भूषा तथा संस्कृति के लोग रहते हैं। भारत देश में अनेकों त्यौहार मिल-जुलकर मनाये जाते हैं। भाईचारे से लिप्त है मेरा भारत देश।

भारत ने तकनीक के क्षेत्र में काफी उन्नत हो गया है लेकिन अभी भी विदेशों की तकनीक से काफी पीछे है। मैं चाहता हूँ कि भारत में तकनीक की वृद्धि दस गुना तेजी से होवे ताकि भारत आने वाले समय एक नया मुकाम हासिल कर सके।

भारत में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता आयी है। पहले जहां लड़कियों को घर से निकलने नहीं दिया जाता था आज वो पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं और हर क्षेत्र में देश को अपना योगदान दे रहीं हैं।

जहां एक तरफ भारत प्राचीनकाल से ही पारंपरिक और सांस्कृतिक देश है वहीं कुछ वर्षों से धीरे धीरे घर कर रही विदेशी सभ्यता हमारे देश को अंदर ही अंदर दिन बा दिन खोखला कर रहीं हैं। तेजी से विकास की ओर अग्रसर देश में जहां एक तरफ विदेशी सभ्यता से लोगों के रहन सहन में बदलाव आया है वहीं किशोर तेजी से बुरी आदतों को अपना रहे हैं। मैं चाहता हूँ कि भारत देश के लोग परंपरा और संस्कृति को बनाये रखते हुए विकास की ओर अग्रसर हों।

Read : Word Earth Day Speech In Hindi

3.new india essay in hindi 300 word

संस्कृति की धरोहर कहे जाने वाला भारत देश को विविधता में एकता का प्रतीक कहा जाता है। मैं भारत के कुछ सामान्य मुद्दों पर अपने विचार नया भारत पर निबंध में प्रदर्शित किये गए है.

1. शिक्षा

भारत में पहले की अपेक्षा शिक्षा को ज्यादा महत्व दिए जाने लगा है लेकिन अभीभी बहुत से लोग शिक्षा से ज्यादा पैसे को महत्व देते हैं और बिना शिक्षा ग्रहणकिये ही पैसे कमाने की होड़ में लग जाते हैं। मैं चाहता हूँ कि भले ही आप आगे चलकरव्यापार, प्राइवेट नौकरी अथवा सरकारी नौकरी करना चाहते हों लेकिन पहले शिक्षित हो जाएं।क्योंकि आप शिक्षित होंगे तो आपके पास सभी समस्याओं का समाधान होगा और आपके विचारनेक होंगे जिससे कि आप आगे चलकर जो भी कार्य करते हैं उसमें अपना शत प्रतिशतयोगदान दे सकें।

2.  लिंग भेदभाव

सरकारी नियमों एवं कानूनों ने महिलाओं को हर क्षेत्र में विशेष महत्व दिया हैजिससे कि लिंग भेदभाव को खत्म किया जा सके और काफी हद तक लिंग भेदभाव में कमी आयीहै। आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में बराबर योगदान दे रही हैं।

लेकिन आज भीबहुत सी जगहों पर महिलाओं को पुरुषों से पीछे माना जाता है। फलस्वरूप अधिकतर लोगों द्वारा लड़कियों को जन्म के समय ही मार दिया जाता है अथवा शिक्षा एवं रोजगार में महिलाओं के लिए विशेष महत्व होते हुए भी उन्हें रोक दिया जाता है।

3. भ्रष्टाचार

भारत में आये दिन भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एवंकर्मचारी भारत के विकास में बाधा बन रहे हैं। पैसे की लालच में भ्रष्ट नेता एवंकर्मचारी रिश्वतखोरी जैंसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। सरकारी योजनाओं के तहतआने वाले पैसों का उपयोग जेब भरने में किया जाने लगा है, सरकारी योजनाओं को फाइलों तक ही सीमित करदिया जाता है।

4. जाति भेदभाव

भारत देश को भाईचारे का प्रतीक कहा जाता है। सभी को समानता का अधिकार देने के लिए संविधान भी है। लेकिन अभी कुछ जगहों पर जाति एवं धर्म के आधार पर प्राथमिकता दी जाती है जो कि गलत है। हम चाहते हैं कि सभी को समान अवसर प्रदान हो तथा जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो।

Republic Day par Nibandh Hindi Me

4. concept of new india essay in hindi 200 word

एक समय था जब मेरा भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। पहले अंग्रेजों ने लूटाऔर अब भ्रष्टाचार लूट रहा है। सरकारी योजनाएं इतनी निकाली जाती हैं कि जनता खुशीखुशी अपना जीवन व्यतीत करे। लेकिन इन योजनाओं का लाभ भी कुछ ही लोग ले पाते हैं।सभी लोगों तक पहुंचने से पहले ही योजनाओं को भ्रष्टाचार के तले दबा दिया जाता हैऔर अपनी जेबें भर ली जाती हैं।

मैं चाहता हूँकि मेरे देश का हर एक व्यक्ति मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने हरेक कार्य को करे तथा मेरे सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दे ताकि भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।

मैं चाहता हूँकि सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा को दी जाए और देश का हर एक नागरिक शिक्षा के महत्व को समझे। लोग अपने बच्चों को पैसे कमाने के लिये, सरकारी नौकरी करने अथवा व्यवसाय करने की प्रेरणा देने से पहले शिक्षा के महत्व को समझाएं ताकि वो छोटी उम्र में सबसे पहली प्राथमिकता शिक्षा को दें और शिक्षा के महत्व को समझें।

World Water Day Quotes And Images

साथ ही अंतमें मैं यह कहना चाहूंगा कि जनसंख्या नियंत्रण और रोजगार के विषय पर ध्यान दिया जाए। जहां एक तरफ जनसंख्या और बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है वहीं भारत में अभी भी रोजगार के अवसर में काफी कमी है।

Recommended for You
You may also like
Share Your Thoughts

Leave a Reply